जयपुर, 19 अगस्त 2026: जयपुर भारत के सबसे तेजी से बढ़ते गैर-मेट्रो शहरों में से एक के रूप में उभर रहा है। आईटी, निर्माण, लॉजिस्टिक्स, पर्यटन, स्टार्ट-अप्स और जीसीसी (ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स) इकोसिस्टम में निवेश के दम पर इसकी अर्थव्यवस्था सालाना 16% से अधिक की दर से बढ़ रही है। ‘विकसित राजस्थान @2047’ के विजन के तहत 4.3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के सरकार के लक्ष्य से शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर और शहरीकरण के विकास में और तेजी आने की उम्मीद है। नौकरी के बढ़ते अवसरों और युवा वर्कफोर्स की वजह से शहर में नए आकांक्षी घर खरीदने वालों की एक नई पीढ़ी तैयार हो रही है।
जयपुर की आबादी 82.4 लाख है, जिसमें 34.1 लाख युवा शामिल हैं। शहर हर साल 1 लाख से अधिक स्नातक तैयार करता है। अगले पांच वर्षों में 200 जीसीसी स्थापित करने और 1.5 लाख नौकरियां पैदा करने के राजस्थान सरकार के लक्ष्य के साथ, रोजगार का यह विस्तार शहर के युवा वेतनभोगी पेशेवरों और उद्यमियों के आधार को और मजबूत करेगा। इसके अलावा, राजस्थान के 33 लाख से अधिक एमएसएमई और 2029 तक 15 लाख रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य भी व्यापक आर्थिक विकास और आय में बढ़ोतरी में योगदान दे रहा है।
दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) पर रणनीतिक स्थिति एवं अवसंरचनात्मक विकास के कारण जयपुर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहाँ के युवा लोगों की कमाई और आगे बढ़ने की सोच उन्हें खुद का घर खरीदने के लिए प्रेरित कर रही है, खासकर उन लोगों को जो पहली बार अपना घर ले रहे हैं। इसी वजह से, ‘आधार हाउसिंग फाइनेंस’ ने 2025-26 में राजस्थान में अफोर्डेबल हाउसिंग के अपने कारोबार में 25% की बड़ी बढ़त हासिल की है। इसमें मुख्य योगदान उन ग्राहकों का रहा है जो पहली बार अपने लिए घर खरीद रहे हैं।
ऋषि आनंद, मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने कहा, “तेजी से होते शहरीकरण, बेहतर होते इंफ्रास्ट्रक्चर और पहली बार घर खरीदने वालों की बढ़ती महत्वाकांक्षा के चलते जयपुर कम आय वाले और अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए एक बड़ी संभावनाओं वाला बाजार बनकर उभर रहा है। शहर की बढ़ती युवा आबादी और रोजगार के नए अवसर ऐसे खरीदारों की नई पीढ़ी तैयार कर रहे हैं, जिनके लिए अपना घर होना एक बड़ा सपना और पड़ाव है। आधार हाउसिंग फाइनेंस के लिए जयपुर एक बेहद महत्वपूर्ण बाजार है और यहां घर की मजबूत मांग हमें और इस पूरे सेक्टर को लंबे समय के लिए कारोबार के बेहतरीन अवसर देती है।”
अनिल नायर, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने कहा , “हम जानते हैं कि ज़्यादातर लोगों के लिए घर बनाना वर्षों के कठिन परिश्रम और निरंतर संचित बचत का नतीजा होता है। इसीलिए आधार की सेवाएं इस तरह बनाई गई हैं कि वे घर बनाने के हर कदम पर ग्राहकों का साथ दे सकें। चाहे छोटा प्लॉट खरीदना हो
